सोनभद्र, अप्रैल 7 -- बभनी। स्थानीय विकास खंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज एक अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान मंगलवार को बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय से पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय असनहर द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनहर प्रथम व द्वितीय, चपकी चकचपकी में बच्चों में विशेष पुस्तक वितरण कार्यक्रम हुआ। जैसे ही बच्चों के हाथों में नई और रंगीन किताबें आईं, उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। किताबें मिलने से छात्र काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समय से पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.