घाटशिला, मार्च 26 -- मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अभिभावक, शिक्षक बैठक और विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शिवलाल प्लस टू विद्यालय एवं मध्य विद्यालय सड़कघुटु में भी बैठक संपन्न हुई। जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। बैठक के दौरान छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आने, गृहकार्य पूर्ण करने और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसएमसी बैठक में विद्यालय के आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व्यवस्था, मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। अभि...