सोनभद्र, मार्च 25 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत जरहा के दर्जनों गावों के बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में स्थापित कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका नवारंभ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने एसएमसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। नोडल एआरपी विवेक कुमार झा ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में जहां कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है वहां बालवाटिका की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें प्राइवेट विद्यालयों के तर्ज पर प्री प्राइमरी की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। आंगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.