फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। जिले के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पाए जाने पर अब संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए खंड और जिला स्तर पर निरीक्षण टीमें गठित करने के निर्देश जारी किए हैं। इन टीमों में खंड, जिला, उप-जिला स्तर के अधिकारी, प्रधानाचार्य और सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल होंगे, जो नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय का खंड स्तरीय अधिकारी द्वारा हर माह कम से कम एक बार निरीक्षण किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय अधिकारी चार माह में कम से कम एक बार तथा वर्ष में न्यूनतम तीन बार स्कूलों का दौरा करेंगे। सभी निरीक्षण एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.