सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। जिले के स्कूलों में शनिवार को बच्चों की बेहतर शिक्षा व सर्वांगीण विकास को ले अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) की गई। 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर हुए कार्यक्रम में अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शिक्षकों के साथ बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति व व्यवहार को लेकर संवाद किया। जिले के प्रारंभिक, प्राथमिक, मध्य, संस्कृत एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत करना था। शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल बनाने और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी : छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई पर हुआ विमर्श साथ...