बाराबंकी, फरवरी 13 -- प्रार्थना सभा आधारित प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत से जनपद स्तर तक आयोजित करने के निर्देश बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार एवं विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन कराए जा रहे विषय आधारित भाषण की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि पूर्व बैठक में न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जनपद स्तर तक प्रतियोगिता...