कोडरमा, जून 20 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कोडरमा पुलिस के निर्देश पर शुक्रवार को ढाब थाना द्वारा विशेष नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ढाब परिसर में किया गया। यह भी पढ़ें- जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियानकार्यक्रम में उपस्थित लोग कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर बनाता है और इसके दुष्प्रभाव पूरे परिवार तथा समाज पर पड़ते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति ...