गौरीगंज, दिसम्बर 8 -- अमेठी। संवाददाता जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में बीएसए संजय तिवारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्युतीकरण एवं फर्नीचर से संतृप्त विद्यालयों के बारे में जनपद स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में शौचालय एवं मूत्रालय से असंतृप्त विद्यालयों की सूची से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उक्त विद्यालयों में नगर पंचायत व नगर पालिका आदि के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराये जाने का अनुरोध किया। आरटीई योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेशित बच्चों की संख्या की समीक्षा भी की गई। बेसिक शिक्षा के अंतर्गत समेकित शिक्ष...