बेगुसराय, अप्रैल 12 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोदरगामा सहित कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाकपुनर्वास, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाक, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन तथा प्राथमिक विद्यालय कन्या छितरौर के प्रधानाध्यापकों को भी नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई हिन्दुस्तान अखबार में 11 अप्रैल 2026 को प्रकाशित समाचार के आलोक में की गई है। इसमें एमडीएम योजना में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। आरोप है कि निर्धारित दिन शुक्रवार को बच्चों को अंडा देने के बजाय सभी के बीच फल का वितरण...