प्रयागराज, अप्रैल 29 -- विद्यालयों में 'ईको क्लब फार मिशन लाइफ' के गठन से संबंधित नोटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। समीक्षा में कई जिलों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर जारी पत्र में निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय समयबद्ध तरीके से नोटिफिकेशन अपलोड करें। इसके लिए जिला स्तर पर नियमित निगरानी और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों को क्लब गठन की सूचना प्रदर्शित करने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.