किशनगंज, जून 27 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीरधनडांगी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम "हर बच्चे का स्वागत, हर बच्चे का सम्मान" रही। इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सीखने के स्तर, स्वच्छ विद्यालय वातावरण तथा विद्यालय के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर सहयोग करने और विद्यालय से निरंतर जुड़े रहने की अपील की गई।आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान शिक्षिका राजेश्वरी कुमारी, ममता कुमारी, उमा कुमारी, शिक्षक उमेश प्रसाद सिंह, शुभजित सिन्हा एवं मो. गुलाम हैदर सहित अन्य...