फतेहपुर, जुलाई 31 -- फतेहपुर। मिड-डे मील योजना के तहत जिले के परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अब जरूरत के अनुसार मसालों की खरीद स्वयं सहायता समूहों से की जाएगी। मामले में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अच्छी गुणवत्ता के मसालों का उत्पादन और पैकिंग कर रही हैं। ऐसे में विद्यालय अपनी जरूरत के अनुसार इन्हीं समूहों से मसाले खरीदें। यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों से मसालों और अन्य जरूरी सामान की खरीद को बढ़ावा दें। इससे समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। यह आदेश उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशों के ...