मोतिहारी, मार्च 22 -- पीपराकोठी, एसं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों के हाथों में नई किताबें होंगी। शिक्षा विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में ही कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की ब्लूप्रिंट तैयार कर ली है। सूत्रों का कहना है कि कि 31 मार्च से पहले हर हाल में सभी जिलों के नोडल केंद्रों और प्रखंड संसाधन केंद्रों पर किताबों की खेप पहुंचा दी जाए।विभाग की प्राथमिकता है कि 1 अप्रैल को जब बच्चे नए वर्ग में जाएं, तो पहले दिन ही उन्हें नई किताबें मिलें। इसके लिए मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है।डीबीटी की जगह सीधे मिलेंगी किताबें: गौरतलब है कि पूर्व में बच्चों के बैंक खातों में किताब...