बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता विद्यालयों में मिड डे मील के संचालन को समय गैस सिलेंडरो की आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह आदि ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। कहा कि विद्यालय सिलेंडर उपलब्ध कराने को एग्जम्पटेड (छूट प्राप्त)श्रेणी में आता है जिसमें गैस रिफिलिंग के लिए निर्धारित समय से पहले भी जरूरत होने पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने के आदेश है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश, पंकज, मनोज, धनंजय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...