सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। ज्वाईंट एक्शन प्लान के तहत बच्चों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा अवैध तस्करी पर नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी के द्वारा नारकोटिक्स अधिनियम के अंतर्गत जिले में की गई अब तक की कार्रवाई, गांजा सीजर एवं संबंधित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने कोपटा के प्रावधानों के तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। डीसी ने दवा दुकानों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए नशे की दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त दुकानों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में एसी ज्ञानेन्द...