विद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा
देवरिया, जुलाई 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ की बैठक सोमवार को न्यू कॉलोनी स्थित एसएस कॉन्वेंट स्कूल पर हुई। अध्यक्षता संरक्षक एसबी शुक्ला ने किया।इस दौरान विद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा किया गया। अध्यक्षा संगीता सिंह ने कहा कि अधिकारियों को विद्यालय चलाने में थोड़ी सहूलियत देना चाहिए जिससे कि प्रबंधक मानसिक तनाव से बच सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का सभी प्रबंधकों के प्रति अच्छा हो तथा सभी विद्यालयों को यू-डायस जल्द से जल्द दिया जाए ताकि जरूरी कागजात बच्चों को देने में सुविधा हो। इस दौरान अध्यक्ष संगीता सिंह के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी गई। संचालन पीके विश्वकर्मा द्वारा किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य डा. अजय मणि त्रिपाठी, युवराज प्रताप सिंह, दीपक मौर्य, विनोद पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.