औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- 5वीं कक्षा तक दोपहर 11 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार औरंगाबाद जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों के हित में अपने संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं समय-सारणी को उक्त आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.