गाजीपुर, फरवरी 27 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी पर शुक्रवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिवों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत एसएमसी की संरचना, गठन, कार्यकाल और कार्यों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, बाल अधिकार, अभिभावक एवं सामुदायिक भागीदारी और उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने कहा कि विद्यालय के विकास में एसएमसी अध्यक्ष एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने जन सहभागिता के माध्यम से ही विद्यालय के उत्थान को संभव बताते हुए कहा कि एसएमसी में विद्यालय स्तर पर 13 सदस्यों की कार्यकारिणी होती है। इनके प्रशिक्षित न होने से कार्यक्रम पारदर्शी ढंग से लागू नह...