मुरादाबाद, मार्च 14 -- ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित राजकीय विद्यालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम के आदेश के बाद एसडीएम बिलारी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में सफाई कर्मियों की व्यवस्था नहीं है, वहां ग्राम पंचायत स्तर से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। यह कदम विद्यालय परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिलाधिकारी के जारी आदेश में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 48 राजकीय विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां नियमित सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण विद्यालयों और उनके परिसरों की समुचित साफ-सफाई में कठिनाइयां आ रही हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक शनिवार को संबंध...