विद्यालयों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
शामली, मई 16 -- शामली। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों को सुरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, ताकि विद्यालय परिसर में होने वाली तोड़फोड़ एवं स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने विद्यालय परिसरों में दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध घोषित करने संबंधी व्यवस्था लागू करने की मांग की। कहा कि विद्यालयों में प्रवेश केवल टीसी के आधार पर ही किया जाए तथा बिना टीसी के प्रवेश लेने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि कोई अभिभावक अपने बच्चे का प्रवेश सरकारी विद्यालय से निजी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.