विद्यालयों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए डीएम के सख्त निर्देश
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने जनपद के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक में उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प, स्वच्छता, पेयजल, पीएम पोषण योजना तथा विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में सुरक्षित पेयजल, रनिंग वाटर, नियमित सफाई और क्रियाशील शौचालय हर हाल में उपलब्ध होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटिया गुणवत्ता का कार्य मिलने पर जांच कराकर संबंधित संस्था से ही उसे द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.