महोबा, मार्च 31 -- महोबा,संवाददाता। नए शिक्षण सत्र में निजी विद्यालयों की मनमानी ने एक बार फिर अभिभावकों की परेशानी को बढ़ा दिया है। मंहगाई की मार झेल रहे आम आदमी को बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब हल्की करनी पड़ रही है। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम चलाने के आदेश के बाद भी विद्यालय निजी प्रकाशन की पुस्तकों के लिए अभिभावकों पर दवाब बनाने का काम कर रहे है शिकायत करने वाले अभिभावकों पर विद्यालय प्रबंधतंत्र घेराबंदी करने की जुगत भिड़ा रहा है। नए शिक्षण सत्र का आगाज हो गया है। पिछले कई दिनों से निजी विद्यालयों के द्वारा नए सत्र की तैयारियां की जा रही है। निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी कोर्स के चलाने के नाम पर विद्यालयों में मनमानी की जा रही है। भारतीय मजदूर संघ ने पिछले दिनों मनमानी के विरोध में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद ज...