काशीपुर, अप्रैल 8 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों की जारी ग्रीष्म एवं शीतकालीन समय सारणी का विरोध करते हुए आपत्ति जताई। साथ ही सीएम एवं शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर समय सारणी पर पुर्नविचार की मांग की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, जितेंद्र पुंडीर, महावीर बिष्ट ने भेजे पत्र में कहा है कि बीते 6 अप्रैल को जारी समय सारणी में विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन समय सुबह 7:45 बजे से अपराह्न 2:05 बजे, शीतकालीन समय सुबह 8:50 से 3:10 तक निर्धारित किया गया है। इससे संघ की प्रदेश जनपदीय कार्यकारिणी ने विरोध व्यक्त किया है। कहा कि यह समय सारणी न तो मैदानी क्षेत्र और न ही पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल है। कहा कि अत्यधिक दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षकों को आवा...