हजारीबाग, जुलाई 21 -- बरही, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार सोमवार को बरही के 12 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना, वित्तीय गड़बड़ियों को रोकना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। सोमवार को बरही के 12 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया, जिसमें बुनियादी विद्यालय पंचमाधव, ब्वायज मिडिल स्कूल बरही, गवर्मेंट सेकेंडरी स्कूल भंडारों, गवर्मेंट सेंकेंडरी स्कूल बुंडू 2, उच्च विद्यालय बरही, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरही, मध्य विद्यालय बरसोत, मध्य विद्यालय बेंदगी, नव प्राथमिक विद्यालय अलगडीहा, प्राथमिक विद्यालय प्रखंड परिसर, मदरसा तहफुज ए इस्लाम बरही और मदरसा अजीजिया जिया उल उलूम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...