सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- धनपतगंज, संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर ग्राम प्रधान एवं प्रधानध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से एक-एक अध्यापकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के कायाकल्प का उद्देश्य स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं एवं भौतिक कायाकल्प को सशक्त करना है। उत्कृष्ट कार्यो के लिये प्रत्येक न्याय पंचायत से एक एक अध्यापक को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अध्यापकों में राम स्वरूप, शारदा, गोस्वामी, अनीता विश्वकर्मा, संगीता पांडेय, राम तीरथ रजक, विजय पाल सिंह पीयूष शामिल रहे। विशिष्ठ अतिथि त्रिनेत्र पांडेय ने कहा कि स्कूलों में बचे कायाकल्प को क्षेत्र पंचायत निधि से पूरा कराया जाएगा। सहायक खण्ड शिक्ष...