घाटशिला, मई 8 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत में संचालित बोमरो विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र और स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निरीक्षण गुरुवार को डीएसओ जुल्फिकार अंसारी ने की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में साफ-सफाई, उपस्थिति पंजी, स्टॉक पंजी समेत अन्य चीजों की जांच की। निरीक्षण के क्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र बोमरो में एएनएम उपस्थित मिली। डीएसओ ने दवाई भंडार पंजी की जांच की। कमरे की साफ-सफाई को देखा। हर हाल में ग्रामीण मरीजों को समय पर इलाज के लिए दवाई उपलब्ध होनी चाहिए। इस दौरान बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्र पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखें यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई की रस्म पूरी की गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.