भदोही, सितम्बर 11 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों को राहत दी है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक बार फिर पंजीकरण और फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई। अब 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इससे काफी राहत मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि कक्षा नौ और 11 के छात्र अब 30 सितंबर की रात 12 बजे तक अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा कर सकेंगे। साथ ही बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपीडाटईडीयूडाटइन पर ऑनलाइन जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य वेबसाइट से चेकलिस्ट लेकर छात्र-छात्राओं की जानकारी की जांच एक से चार अक्तूबर तक करेंगे। पंजीकृत छात्रों की फोटो वाली लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 15 अक्तूबर तक जमा करनी होगी। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड के कक्षा 9 व 11 के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी परीक्ष...