पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और अररिया जिलों के अंगीभूत कॉलेजों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक और मूलभूत समस्याओं के संकलन के लिए हर माह चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाने की कवायद के तहत मंगलवार से विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ किया विश्वविद्यालय के साथ सभी कॉलेजों में किया गया। बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत सबका सम्मान जीवन आसान के लक्ष्य को लेकर शुरु की गई शिविर में पहले दिन विद्यार्थी सहयोग शिविर में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की जानकारी से छात्र-छात्राएं अवगत हुए। मौके पर छात्र-छात्राओं को पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता तथा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई और बिहार सरकार की योजना के तहत हर चौथे मंगलवार को श...