गया, अगस्त 25 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कांटी में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर छात्राओं के लिए अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखने का मंच बना। शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित शिविर में छात्राओं ने पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों के साथ विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव दिए। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिलाया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि छात्राओं की शैक्षणिक जरूरतों और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं से बिना झिझक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की। अब छात्राओं की समस्याओं और सुझावों को विद्यालय में स्थापित कियोस्क पर दर्ज किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- विद्य...