कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। अब छात्रों को अपनी शैक्षणिक या छात्रावास संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' शुरू किया है। इसी कड़ी में 25 अगस्त को जिले के सभी महाविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, आईटीआई, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालयों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के चौथे मंगलवार को यह शिविर लगाया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकें और उन्...