लोहरदगा, अगस्त 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुन्नाय फाउंडेशन द्वारा झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत कैरो प्रखंड के चरिमा में संचालित विलेज लर्निंग सेंटर (श्रमदान कर बनाए गए बांस के क्लासरूम)में मंगलवार देर शाम झारखंड के प्रख्यात कलाकार और मुख्य अतिथि हरेन ठाकुर का आगमन हुआ। सुन्नाय फाउंडेशन की ओर से झारखंड के सिसई में भी लर्निंग सेंटर संचालित है इसके अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश में भी इस तरह के केंद्र संचालित किया जा रहे हैं इसका उद्देश्य समाज के वंचित बच्चों को केवल शिक्षित, बल्कि तकनीकी रूप से उन्हें दक्ष बनाना है। गांव की ही बच्चियों के स्किल डेवलपमेंट कर उन्हें रोजगार से भी जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...