कौशाम्बी, फरवरी 23 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में लगातार छात्रों की उपस्थिति में गिरावट को देखते हुए राष्ट्रीय आह्वान पर महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का सर्वेक्षण सोमवार से प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं नें महामाया राजकीय महाविद्यालय, जनक दुलारी महाविद्यालय में सर्वेक्षण कर 42 बिन्दुओं पर छात्र छात्राओं से चर्चा कर जानकारी इकट्ठा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्वेक्षण फार्म को भरने के साथ-साथ सर्वेक्षण में महाविद्यालय की मान्यता, उसके मानक, परिसर की संबद्धता, यूजीसी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम, स्वच्छ कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल सामग्री, शिक्षक-छात्र अनुपात, छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा कर्मी, कामन रूम, अनुभवी शिक्षक, पाठ्यक्रम के नाम, पाठ्यक्रम के शुल्क, शुद्...