बहराइच, जुलाई 10 -- रुपईडीहा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर शुक्रवार की सुबह 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। आयोजित संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। एबीवीपी के संबंध में विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। एबीवीपी के अध्यक्ष अंकुर मिश्र ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये छात्र अपना परिवार है। सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य अनिल शर्मा, परिषद के नगर मंत्री अमित कुमार, अंजली वर्मा, साधना, नेहा कौर, दिव्या, अंशिका, सुखविंदर कौर, कन्हैया, शिवांश, सुशांत...