बक्सर, मार्च 2 -- बक्सर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने होली मिलन समारोह का आोजन हुआ। अध्यक्षता राहुल कुमार व संचालन सौरभ चौबे ने की। वहीं मौके पर जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सभी विद्यार्थियों और देशवासियों से आग्रह करती है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाएं। मौके पर अभिनंदन मिश्रा, प्रियांशु शुभम,विराज सिंह,हिमांशु कश्यप,दुर्गेश पांडेय, आदित्य गुप्ता,संजीत यादव,दिव्यांशु मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। छात्र-छात्राओं ने एक दुसरे को लग...