आगरा, जनवरी 13 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कासगंज जिले की इकाइयों के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। सोमवार को युवा दिवस के मौके पर गोष्ठी आयोजित कर स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। सोमवार को पटियाली के श्रीभागवत राष्ट्रीय इण्टर कालेज में विचार गोष्ठी का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त सहमंत्री पायल गेहार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प विद्यार्थियों को दिलाया। उन्होंने समाज और विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी की प्रासंगिकता को समझते हुए विवेकानंद जी के उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो के ध्येय वाक्य को जीवन में उतारने का आह्वान किया। विभाग प्रमुख ...