दुमका, नवम्बर 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई द्वारा खेलो भारत अभियान के तहत भव्य मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर तूफान पोद्दार, आरएसएस नगर संचालक मनोज सिंघानिया, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, चेयरमैन ऑफ कॉमर्स मनोज घोष तथा रामकिशन हेम्ब्रम द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। मैराथन सुबह 7 बजे पोखरा चौक से शुरू होकर भगवान बिरसा मुंडा चौक तक संपन्न हुई। दुमका के विभिन्न कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और फिटनेस के प्रति जागरूकता देखते ही बनती थी। आरएसएस नगर संचालक मनोज सिंघानिया ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.