बगहा, मई 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पश्चिम व पूर्वी चंपारण विभाग का संयुक्त विभाग बैठक का मंगलवार को आयोजन हुआ। केंद्रीय प्रवास के निमित्त आयोजित हुए इस बैठक में मुख्य रूप से प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद नेपाल के राष्ट्रीय संगठन सचिव रमेश कंडेल व प्रांत संगठन मंत्री उत्तर बिहार राकेश मौर्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद के नेपाल के राष्ट्रीय संगठन सचिव रमेश कंडेल उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्या, प्रांत एसएफएस प्रमुख डॉक्टर श्यामनंदन श्रीवास्तव व विभाग संयोजक पश्चिम चंपारण सुजीत मिश्रा के द्वारा माता सरस्वती व विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राज्ञीक विद्यार्थी परिषद नेपाल के राष्ट्रीय संगठन सचिव रमेश कंडेल ने कहा कि व...