भभुआ, सितम्बर 28 -- बिना सूचना और अनुमति के गठन का आरोप, संगठन के दुरुपयोग की जताई आशंका नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख, पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कैमूर में संगठनात्मक प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है।

संगठनात्मक विवाद जिला संयोजक रिशु उपाध्याय ने भभुआ नगर इकाई और एसबीपी कॉलेज इकाई के गठन को अवैध बताते हुए पूरी इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को किए गए गठन की न तो उन्हें पूर्व सूचना दी गई और न ही संगठन की निर्धारित पद्धति का पालन किया गया।

आधिकारिक जानकारी की कमी सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला संयोजक ने कहा कि उन्हें नगर एवं कॉलेज इकाई के गठन की जानकारी किसी संगठनात्मक माध्यम से नहीं, ब...