मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी मांगों को लेकर सोमवार से बीआरए बिहार विवि परिसर में आंदोलन करेगा। परिषद के प्रांत कार्यालय मंत्री श्रीनिवास ने रविवार को बताया कि विगत दिनों राज्यपाल से वार्ता में रखी गई कई मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में इंटर्नशिप प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क, कैम्पस प्लेसमेंट सेल स्थापित करने, सभी छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं के साथ संचालन करने, छात्राओं और एससीएसटी के छात्र से पीजी में नामांकन फीस जो ली गई है, उसे वापस करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू कराना एवं सभी जिलों में परीक्षा भवन के निर्माण शामिल है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी परिषद आज से करेगी आंदोलन इसको लेकर परिषद ने आंदोलन का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्...