अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन गुरुवार को हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत की। उन्होंने छात्र छात्राओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों के वर्षों के तप, परिश्रम और समर्पण का उत्सव है। यह वह क्षण है जब विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर जीवन के नए अध्याय की ओर अग्रसर होते हैं। यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार की भी है, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख कर...