कानपुर, मई 16 -- कानपुर। प्रताप वैश्विक संस्थान की मांग पर सांसद रमेश अवस्थी ने शनिवार को अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के चौबेगोला स्थित बलिदान स्थल और फीलखाना में प्रताप प्रेस बिल्डिंग का निरीक्षण किया। साथ ही यह आश्वासन दिया कि दोनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। शनिवार सुबह प्रताप वैश्विक संस्थान का प्रतिनिधि मंडल सांसद से उनके आवास पर मिला। जिसके बाद शाम को सांसद दोनों स्थलों पर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को वहीं पर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने कहा कि बलिदान स्थल पर स्मारक का निर्माण किया जाएगा। प्रताप प्रेस बिल्डिंग को भी संरक्षित किया जाएगा। यहां प्रताप वैश्विक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, महासचिव भारतेंदु पुरी, शांतनु चैतन्य, डॉ. रमेश वर्मा, उमेश शुक्ल, सुनील साहू, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल बनने तक जूते-...