बोकारो, फरवरी 14 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। दी ओरिंयटल फाउण्डेशन स्कूल के सभागार में शुक्रवार को कक्षा 12वीं के 174 विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ.अमीर हुसैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित, परिश्रमी और विनम्र बने रहने की सीख दी। विद्यालय के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। चैयरमैन मुस्ताक अहमद ने कहा कि विद्यार्थी ही विद्यालय के सच्चे प्रतिनिधि होते हैं। उन्होंने सभी को हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना करने व निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। संचालन विनिता सोरेन व स्नेहा मंड...