मेरठ, मई 8 -- सरस्वती विद्या मंदिर मवाना में रेड क्रॉस दिवस उत्साह, प्रेरणा एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं मानव सेवा के संकल्प के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में पूरे समय सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जागरुकता का वातावरण बना रहा। छात्र-छात्राओं ने मानव सेवा, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता एवं सामाजिक सहयोग से संबंधित भाषण, कविता एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने बताया कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके लोगों की सेवा भावना एवं एक-दूसरे के प्रति सहयोग में निहित होती है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की सहायता करने, दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार देने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया गया।मुख्य यह भी पढ़ें- विश्वभर में मानवता, न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.