रांची, जनवरी 4 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में विद्या भारती के 'प्रचार एवं अभिलेखागार विभाग' की दो दिनी अखिल भारतीय बैठक रविवार को हो गई। विद्या विकास समिति, झारखंड की देखरेख में आयोजित इस बैठक में देशभर के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत ने कहा कि 1952 से संचालित शिशु मंदिर योजना में समय के अनुसार निरंतर बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर 'भारत केंद्रित शिक्षा' को स्थापित करना अनिवार्य है। इसी लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्या भारती ने अपनी योजनाओं में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को जोड़ा है, ताकि विद्यार्थियों में 'वसुधैव कुटुंबकम' का भाव जागृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रचा...