भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग और इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा अध्यापक शिक्षा संस्थान (सीटीई) घंटाघर में बुधवार को जिलास्तरीय शिक्षा नवाचार व सफलता का संगम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के 17 प्रखंडों से लगभग 200 प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अहसन व विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नागेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। पैनल चर्चा के दौरान डीपीओ समग्र शिक्षा बबीता कुमारी, सीटीई के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चतुर्वेदी, राजकीय मध्य विद्यालय तेलघी की कक्षा सात की छात्रा गौरी ने अपने अनुभव साझा किए और उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित किया।कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.