भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल द्वारा छात्र राजद का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआई) किया गया है। इस पर युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. आनन्द आजाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि नया नाम से विद्यार्थियों में स्वीकार्यता बढ़ेगी। हर समाज से आने वाले समाजवादी विचारधारा में आस्था रखने वाले विद्यार्थी अब इससे जुड़ेंगे। नए नाम पर डॉ. आजाद के अलावा डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. शशि कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. शाहीन रजा, सुफियान खान, सुनील यादव, संजय यादव, प्रियरंजन कुमार, डॉ. लालू यादव ने खुशी व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, छात्र राजद खत्म; अब 'सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन' से देशभर में गूंजेगी आवाज यह भी पढ़ें- जो भी सीएम बने, उनको जनादेश नहीं है: तेजस्वी...