विद्यार्थियों ने सीखी पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली
रामगढ़, अक्टूबर 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मनुआ मांडू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पीरामल संस्था के तत्वावधान में मॉडल ग्राम युवा सभा 2026 का आयोजन किया गया। विद्यालय में पंचायत और वार्ड सदस्यों का पूर्ण गठन होने के बाद वार्ड पार्षद 11 के फरहाद अनीश की अध्यक्षता में बाल पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में विद्यार्थियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए गांव, नगर की विभिन्न समस्याओं को उठाया और उनके समाधान की प्रक्रिया का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही पंचायती राज, स्थानीय स्वशासन व्यवस्था की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उन्हें जिम्मेदार व जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य से लेकर पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.