लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में कथक नृत्य की पांच दिवसीय कार्यशाला में कथक की समृद्ध परंपरा, तकनीकी कौशल, भावाभिव्यक्ति तथा शोधपरक दृष्टि से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय कार्यशाला आखिरी दिन का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने किया। विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य नृत्य डॉ. रुचि खरे ने पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य से कथक नृत्य के तकनीकी पक्षों पर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद में विभिन्न ऋतुओं के भावों की प्रस्तुति,संरचनाएं, लयकारी, आमद, तिहाई, टुकड़े, उठान तथा चक्करों का कुशल प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने सीखे गए कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यशाला में वरिष्ठ गुरु पंडित राम मोहन महाराज, विशेषज्ञ पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य तथा सहायक आचार्य डॉ. रुचि खरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.