अमरोहा, जनवरी 24 -- राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्षा अदिति टंडन के संबोधन से हुआ। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जूनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया। प्रधानाचार्या डा. शिक्षा सरदाना ने कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए। कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, अनुशासन औ...