रांची, मार्च 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेएसआरयू) के साइबर सुरक्षा विभाग की ओर से ओडब्ल्यूएएसपी रांची चैप्टर के सहयोग से शनिवार को साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की व्यावहारिक समझ प्रदान करना और उन्हें एथिकल हैकिंग और साइबर चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों और अन्य राज्यों के संस्थानों से आए लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सीटीएफ प्लेटफॉर्म, साइबर सुरक्षा की मूलभूत अवधारणाएं, वेब सुरक्षा, क्रिप्टोग्राफी और विभिन्न प्रकार की साइबर चुनौतियों को हल करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सलीम सनातन कुजूर और आशीष कुमार ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.